रामघाट में उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। कुशवाहा महासम्मेलन सह अभिनंदन समारोह में भाग लेने के लिए उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सड़क मार्ग से बिहार शरीफ़ जाने के दौरान रामघाट बस स्टैंड के निकट उपमुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का मंडल अध्यक्ष अभिषेक भारती के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अभिषेक भारती ने अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान सम्राट चौधरी जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद आदि गगनचुंबी नारे लगने लगे।

इस मौके पर मीडिया से बातचीत में श्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही विभिन्न विभागों से एक लाख भर्तियां आने वाली है। आप सभी युवा तौयार रहे। आने वाले दिनों में बिहार में एक नई क्रांति आएगी। जिसमें बिहार के युवाओं का सबसे अधिक विकास होगा।

उधर नगरनौसा तालाब के पास भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मंडल महामंत्री अभय नंदन पांडेय, दिलीप कुमार मोदी, रंजीत कुमार, प्रफुल पटेल, मंडल उपाध्यक्ष पिंटू कुमार सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=lNT8tglJhhI[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=fq56xxNKMhE[/embedyt]

शेखाना हाई स्कूल केंद्र में बाउंड्री फांदने वाले 10 इंटर परीक्षार्थियों पर कार्रवाई

मोतियाबिंद का आपरेशन कराने गए पीड़ित की निजी क्लीनिक में मौत, लगे गंभीर आरोप

जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 8 फरवरी को होगी विशेष बैठक

किसान कॉलेज में दिखा गजब नजारा, छात्राओं का यूं बाउंड्री फांदकर परीक्षा भवन में प्रवेश, पुलिस ने चटकाई लाठियां

कनीय अभियंता और रोजगार सेवक की मिलीभगत से मनरेगा में लूट

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker