गुजरात का कुख्यात नालंदा में धराया, 24 मामले हैं दर्ज, 6 साल से था फरार

सिलाव (नालंदा दर्पण)। सिलाव थाना पुलिस के सहयोग से पटना एसटीएफ की टीम और गुजरात क्राइम ब्रांच की टीम ने थाना क्षेत्र के गोरमा गांव से सोमवार को एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार गोरमा गांव निवासी दीपक कुमार उर्फ प्रवीण गुजरात के जेल से वर्ष 2016 में पैरोल पर छूटने के बाद फरार चल रहा था तभी से उसकी टोह में गुजरात ब्रांच की टीम लगी हुई थी।

इसके बाद गुजरात क्राइम ब्रांच की टीम ने पटना एसटीएफ से संपर्क साधा और सोमवार को दीपक उर्फ प्रवीण को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया जिसके बाद उसे पटना एसटीएफ की टीम अपने साथ लेकर चली गई।

गुजरात के अलग-अलग जिलों में 2 दर्जन से अधिक मामले दीपक उर्फ प्रवीण पर दर्ज है। जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, समेत कई संगीन मामलें दर्ज है।

कुख्यात दीपक का इतिहासः सूत्रों के हवाले से खबर है कि दीपक कुमार उर्फ प्रवीण के पिता बासो राउत वर्ष 2000 में स-परिवार सूरत में रहकर मजदूरी का काम कर अपने परिवार को चला रहे थे।

वर्ष 2012 में दीपक पर पहला हत्या का आरोप लगा। जिसके बाद वह फरार चल रहा था पुलिस परिवार को प्रताड़ित कर रही थी।

लगातार दीपक के फरार रहने की वजह से उसके पिता ने वर्ष 2014 में गुजरात छोड़ दिया और सपरिवार वापस अपने गांव गोरमा लौट आए।

यहां आकर दीपक कुमार उर्फ प्रवीण को उसके पिता ने अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया। ताकि उन्हें और उनके परिवार को पुलिस के द्वारा परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future