गाँव-जवारअपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

हरनौत पुलिस ने चंडी पुलिस की मदद से चोरी की भैंस समेत 3 चोरों को दबोचा

हरनौत (नालंदा दर्पण)। हरनौत थाना पुलिस को रात्रि गश्ती के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक पिकअप वैन पर लदी चोरी की भैंस समेत तीन मवेशी चोरों को गिरफ्तार किया है। यह घटना किचनी गांव की है। जहां से मवेशी चोरी कर भाग रहे चोरों की सूचना पर चंडी थाना पुलिस की सहायता से घेराबंदी की और मवेशी चोरों को को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई।

रात्रि गश्ती के दौरान मिली सफलताः पुलिस के अनुसार रात को गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि किचनी गांव से एक भैंस चोरी की गई है और एक पिकअप वैन में लादकर चोर फरार हो रहे हैं।

सूचना मिलते ही हरनौत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंडी थाना को भी सूचना दी और मिलकर गाड़ी का पीछा किया गया। जल्द ही गाड़ी को पकड़ लिया गया और उसमें लदी चोरी की भैंस समेत तीन युवकों को हिरासत में ले लिया गया।

गिरफ्तार किए गए मवेशी चोरों की पहचानः गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान डुमरिया गांव निवासी 19 वर्षीय मंटू कुमार, बाढ़ थाना क्षेत्र के मो. अमीन के 25 वर्षीय पुत्र मो. सोनू और घोसवरी थाना क्षेत्र के अशोक यादव के 19 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार के रूप में हुई है। ये सभी आरोपित पहले भी मवेशी चोरी के मामले में संदिग्ध थे।

भैंस मालिक ने दर्ज कराई शिकायतः भैंस मालिक ने थाने में लिखित आवेदन दिया है। जिसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। ताकि किसी बड़े गिरोह का खुलासा हो सके और मवेशी चोरी की अन्य घटनाओं पर भी रोक लगाई जा सके।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार