हसनी पंचायतः मुखिया प्रत्याशी ‘वीरु’ को मिल रहा अपार समर्थन

चंडी (नालन्दा दर्पण)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान हसनी पंचायत से मुखिया पद के सबसे युवा उमीदवार चंडी प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख सुनैना देवी के पुत्र भारत भूषण सिंह  उर्फ वीरू ने चुनाव प्रचार में दिखाई अपनी ताकत।

चुनाव प्रचार के दौरान भारत भूषण उर्फ वीरू के साथ जिस प्रकार से जनता का हसनी पंचायत में जनसमर्थन चल रहा है। उससे उनकी जीत सुनिश्चित प्रतीत होती है।

इस बावत पूछने पर हसनी पंचायत के युवा मुखिया प्रत्याशी भारत भूषण उर्फ वीरू ने बताया कि उन्हें हसनी पंचायत की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। पंचायत क्षेत्र में जहां पर भी जा रहे हैं, वहां पर भी ग्रामीणों का अपार समर्थन मिल रहा है। जनता पूर्व मुखिया के रवैए से नाखुश है। लोग उन्हें नकारने का मन बना लिया है।

उन्होंने कहा कि हंसनी पंचायत के पूर्व मुखिया के द्वारा जो जनता को लाभ मिलना चाहिए था उन्होंने नहीं दिया। इस कारण जनता ने परिवर्तन का मूड बना लिया है और उन्हें विश्वास है कि इस बार जनता सेवा का अवसर जरुर देगी।

 

 

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!