चंडी प्रखंड के सरकारी मध्य विद्यालय उतरा के हेडमास्टर की करंट लगने से मौत

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार थाना इलाके के नईसराय मोहल्ला में करंट की चपेट में आने से एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की मौत हो गई। मृतक विवेकानंद सविता चंडी प्रखंड के मध्य विद्यालय उतरा के हेडमास्टर के पद पर तैनात थे।

उनकी मौत की खबर सुनकर भारी संख्या में शिक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी और शिक्षा विभाग से अधिकारी व कर्मी सदर अस्पताल पहुंचे।

बताया जाता है कि सुबह वे अपने घर से गाड़ी बाहर निकाल कर साफ सफाई कर रहे थे, तभी दीवाल के पास से बिजली का तार गया हुआ था। इसी दौरान किसी तरह उनका हाथ तार के संपर्क में आ गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन, शिक्षक से लेकर स्कूल की छात्र छात्राएं फूट फुट कर रोती नजर आई।

Exit mobile version