Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    यहां थानेदार की मैडम जला रही है नगर का दीप !

    नालंदा दर्पण डेस्क / मुकेश भारतीय। इन दिनों नालदा जिला पुलिस महकमे में एक थानेदार की मैडम पूरे ‘नगर’ में ‘दीप’ जलाकर अपना नाम खूब रौशन कर रही है। उनकी चर्चा बड़े हाकिम तक पहुंच गई है, लेकिन उनकी भी हिम्मत नहीं पड़ रही है कि आखिर एक थानेदार की मैडम के हाथ से वे दियासलाय छीनं तो कैसे? घी की खुशबू तो उन्हें भी तो पसंद है ही।

    यहां जिस थाना की बात हो रही है। फिलहाल वह गंभीर अपराध की दृष्टि में नंबर वन है। कई हत्या, लूट, चोरी की बड़ी घटनाएं हुई है। थानेदार साहब बस सीधे थाना से बाहर निकलते हैं और फिर अपनी खोली में घुस जाते हैं। उन्हें थाना में किसी बात की कोई चिंता नहीं होती है। हो भी क्यों? आखिर उनकी धर्मपत्नी मैडम तो हैं ही। वह सब संभाल लेती है।

    भले ही वह पुलिस सेवा की नौकरी न करती हों। लेकिन साहब के साथ वह इस सेवा और इसकी मेवा से वह रग-रग वाकिफ तो हो ही चुकी है। वह थाना की सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखती है। ओडी से लेकर अंदर तक। मामला उलझाने से लेकर सुलझाने तक। सब वहीं हैंडल करती है।

    किसे किस केस का आईओ बनाना है। कब की पाली में किसे गश्ती पर भेजनी है। दारु का मामला किसे सौंपना है। बालू का मामला किसे सौंपना है। वाहन चेकिंग आदि का जिम्मा किसे देना है। सब वह ही तय करती है।

    हां। इस थाना में मैडम के साथ एक मजेदार बात यह है कि उन्हें एक भक्त कोतवाल मिल गया है। जो उनकी सभी कामों को करने में खूब मदद करता है। अजी मदद क्या करता है, हाथ बंटाता है। जब अपना हाथ बंटाता ही है तो अपना भी खूब कल्याण कर लेता है। इस चौकीदार की रोजाना आमदनी 20 से 25 हजार बताई जाती है। जिस दिन वह इतना न कमा ले, उसका माथा खुजलाते रहता है।

    इस चौकीदार को अभी पैसे की जरुरत है। वह अपना एक आलीशान भवन बना रहा है। करोड़ रुपया लग चुका है। आगे और कितना लगेगा, कहा नहीं जा सकता। लेकिन उसे उम्मीद है कि मैडम अगर यहां कुछ बढ़ियां समय तक टिक गई तो उसका कल्याण हो जाएगा। आखिर मैडम की भी तो अपना बड़ा पेट है। अयसही वे थानेदार को खोली में कैद नहीं रखती हैं। थानेदार साहब हजार पांच सौ में ही सलट जाते थे। लेकिन उनकी मैडम हैं कि…….नारायण, नारायण, नारायण।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.