नालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

हिलसा थाना पुलिस ने एक टॉप-10 बदमाश को पटना से दबोचा

नालंदा दर्पण डेस्क। हिलसा थाना पुलिस ने टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल बदमाश जैलेन्द्र कुमार उर्फ रोहित कुमार को पटना से गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर उसके घर से देसी कट्टा व दो कारतूस बरामद किया गया है।

डीएसपी सुमीत कुमार के अनुसार जैलेन्द्र कुमार उर्फ रोहित कुमार पर अलग-अलग थानों में डकैती, लूट जैसे कई मामले दर्ज हैं। वह रानीबाग गांव का रहने वाला है। वह थरथरी में पेट्रोप पंप पर डकैती व हिलसा में आर्म्स एक्ट के मामले में फरार था। उसपर हिलसा, नगरनौसा, थरथरी में दर्जन भर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस काफी समय से इस बदमाश की तलाश में थी। बचने के लिए वह पटना में छिपा था। उसे पूछताछ कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी टीम थानाध्यक्ष गुलाम सरवर, दारोगा वीरेन्द्र चौधरी, रजनीश कुमार, सुजीत कुमार, राजेश कुमार, पिंटू कुमार आदि शामिल थे।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।
शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा