अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      अंडरपास के लिए सड़क पर उतरे लोग, बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन कार्य बाधित

      नालंदा दर्पण डेस्क। हरनौत प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन एनएच 20 बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन में अंडरपास की मांग को लेकर मुहसरी गांव के लोग सड़क पर उत्तर गए और उसे जाम कर दिया। घंटा भर जाम रहने से गाड़ियों का आवागमन बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

      जाम की सूचना मिलते ही चेरो ओपी प्रभारी अनुज कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और एनएचएआई के अधिकारियों के पास प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया।

      बता दें कि यहाँ लोगों की अंडरपास बनाने की मांग महीनों से चल रही है। इस वजह से कई महीनों से यहां काम अटका पड़ा है। स्थानीय लोगों की मानें तो फोरलेन निर्माण का काम अंतिम चरण है। कुछ महीनों में ही इस पर सरपट गाड़ियां दौड़ने लगेगी।

      वहीं, मुसहरी गांव के लोगों के विरोध के कारण यहां निर्माण काम बाधित है। कई बार अधिकारी स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। बावजूद आज तक मामले को सुलझाया नहीं गया है।

      ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, कमिश्नर, डीएम समेत अन्य वरीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को आवेदन दिया गया है। इसके बाद भी कहीं से कोई आश्वासन नहीं मिला है।

      उनका कहना है कि अंडपास नहीं बनने से गांववालों को काफी परेशानी होगी। सड़क की दूसरी ओर खेतों में जाने के लिए एक किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ेगा। तेज रफ्तार गाड़ियों से हादसे का अंदेशा बना रहेगा।

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=RWXP8eD4Wtk[/embedyt]

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=HRwCrfG3S3U[/embedyt]

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=d9bW2CBZ_Uw[/embedyt]

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=Z0dvf0W_nzU[/embedyt]

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=3iKe5ouuAVU[/embedyt]

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!