गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

आवास सहायक ने पेटीएम के जाल में उलझाकर महिला से हड़पा पीएम अवास योजना का पैसा, एफआईआर दर्ज

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। स्थानीय इसलामपुर थाना के सुहावनपुर सुढी गांव की प्रतिमा देवी ने थाना में अवास सहायक समेत दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी है।

पीड़िता के अनुसार प्रधानमंत्री अवास योजना 2021-2022 अवास आइडी मे मेरा नाम है, इसका प्रथम किस्त 40 हजार और दूसरा किस्त 40 हजार रुपया पेटीएम खाता पर चला गया, जिस खाता के बारे में जानकारी भी नहीं है।

जानकारी लेने पर अवास सहायक ने बताया कि आपका रुपया पेटीएम में चला गया है। उस पर मैनें कहा कि मेरे पास पेटीएम खाता नहीं है, सिर्फ खुदागंज एक बैंक में खाता है।

जब मैं गांव के निकासी सेंटर पर चेक करवाने पहुंचे  तो अंगुठा से पेटीएम का लिंक बता रहा था, लेकिन खाता में रुपए नहीं बता रहा था। तब आवास सहायक के सहयोगी ने मेरे अंगुठा लगाकर अधार कार्ड से दस हजार दिया और बताया कि रोज दस हजार निकलेगा, आपके पेटीएम में 30 हजार रुपया है।

लेकिन जब, रुपया निकासी करने गये, तब वताया गया कि आप का पूरा पैसा खत्म हो गया है। किसी ने निकासी कर लिया है।

पीडिता ने प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा गलत ढंग से खाता से 70 हजार रुपए निकासी करने का आरोप सहायक अवास राजीव कुमार समेत दो पर लगाते हुए थाना में मुकदमा दर्ज करवाई है।

दारोगा कुणाल कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की रही है। दोषियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »