राजगीरशिक्षा

पब्लिक स्कूल में बच्चों के बीच धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस

राजगीर (नालंदा दर्पण)। आज 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर पब्लिक स्कूल के बच्चों के बीच हिंदी से संबंधित क्रियाकलाप एवं खेल-कूद करवाया गया। जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और पुरस्कार अर्जित किया।

Hindi Day celebrated with great pomp among children in Kerala Public School 2इस मौके पर विद्यालय प्राचार्य बिंदु पी कुरियाकोस ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा, राजभाषा, क्षेत्रीय भाषा है एवं यह भाषा पूरे देश भर में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है। सभी को हिंदी भाषा का महत्व जानना जरूरी है और इसके महत्व हमें बरकरार रखने की आवश्यकता है।

इस मौके पर विद्यालय शिक्षक ने कहा कि आज के वर्तमान समय में जिस प्रकार से अंग्रेजी पूरे विश्व स्तर तक फैलती जा रही है, उसे देखकर यह लगता है कि आने वाले वक्त में हिंदी बोलने वाले की संख्या कम हो जाएगी। इसीलिए हमारे अपने मातृभाषा को संजोए रखने की जरूरत है।

इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक अमित कुमार, अभिषेक कुमार, सूरज कुमार, निशा रानी, रोमिला दत्त, कल्याणी कुमारी, प्रीति कुमारी, खुशबू कुमारी, नुसरत प्रवीण, नीलोफर अंजुम, इंदु प्रकाश चौधरी आदि लोग मौजूद थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »