ग्रामीण क्षेत्रों में मवेशी चोरी की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन प्रखंड क्षेत्र में घर में चोरी के बाद मोटरसाइकिल एवं मवेशियों की चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में चोरों ने नाक में दम कर रखा है। कुछ महीनों से लोगों के घर के गौशालाओं में बंधे मवेशियों की चोरी हो रही है।

चोर गिरोह बड़े शातिर तरीके से पशुओं को वाहनों में लोड कर चुरा ले जा रहे हैं। इस तरह की घटनाओं के बढ़ने के बाद भी पुलिस न तो चोरों को पकड़ पा रही है और न हीं उनकी किसी तरह का सुराग जुटा पा रही है। इससे बाईक मालिक व पशुपालकों में आक्रोश दिखाई दे रहा है।

अब तक अनेकों मवेशी चोरी की घटनाएं हो चुकी है। लेकिन एक भी का अता पता नहीं लग सका है। मवेशी चोर गिरोह की सक्रियता से पशुपालकों की नींद हराम हो गई है। इस वजह से पशुपालकों में डर का माहौल बना है।

मवेशी चोर ले भागे तीन भैंस: जानकारी अनुसार मवेशी चोर गिरोह ने थाना क्षेत्र के रन्नुविगहा गांव स्थित कारू प्रसाद पिता सिद्धेश्वर प्रसाद के घर स्थित गोशाला में बंधी तीन दुधारू भैंस को चोर ले भागा। लघुशंका के लिए नींद खुली तो उन्हें गोशाला में खूंटे में बंधी भैंस गायब मिली।

इसके बाद मोटरसाइकिल से इलाके में भैंस की खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। इस मामले में पशुपालक ने बेन थानें को जानकारी दी है।

इसके पूर्व सात नवम्बर को भी भगवानपुर गांव निवासी अजीत कुमार की दो भैंस एवं अकैड़पर गांव निवासी ललन कुमार की एक दुधारू भैंस की चोरी कर ली गई थी। इस तरह मवेशियों की चोरी से पशुपालक काफी परेशान हैं।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=M2N1Kn0hZBw[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker