खेल-कूदबिग ब्रेकिंगराजगीर

महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पर भारत का कब्जा, चीन को 1-0 से हराया

राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार के ऐतिहासिक राजगीर खेल परिसर में आयोजित महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भारत ने जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा फिर से मनवाया। टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में चीन को 1-0 से हराकर ट्रॉफी पर लगातार दूसरी बार कब्जा किया। इस ऐतिहासिक जीत में भारत की दीपिका ने तीसरे क्वार्टर के 31वें मिनट में एकमात्र गोल दागा, जिसने टीम को विजेता बना दिया।

मैच का रोमांचःफाइनल मुकाबले में पहले और दूसरे क्वार्टर के 30 मिनट तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। भारत और चीन दोनों की रणनीतियां और रक्षात्मक खेल बेहतरीन रहे। भारत को दूसरे क्वार्टर में चार और चीन को दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले। लेकिन कोई भी टीम इन अवसरों को गोल में बदलने में सफल नहीं हो पाई।

शाम 5 बजे शुरू हुए इस मुकाबले में 3,000 दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। भारतीय प्रशंसकों ने तिरंगे के साथ स्टेडियम में जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जाः भारत ने 2023 में रांची और 2016 में सिंगापुर में भी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इस जीत के साथ भारत ने तीसरी बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।

कांस्य पदक के लिए जापान की जीतः फाइनल मुकाबले से पहले जापान ने कांस्य पदक के लिए हुए मैच में मलेशिया को 4-1 से हराया। जापान ने आक्रामक खेल दिखाते हुए पहले हाफ में ही चार गोल दाग दिए। मलेशिया की ओर से अजमारा अजहरी ने 48वें मिनट में एकमात्र गोल किया।

भारत की जीत का महत्वः यह जीत भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि एशिया में उनकी मजबूत स्थिति का प्रतीक है। खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम और देशवासियों के समर्थन से यह जीत संभव हो सकी। राजगीर में पहली बार आयोजित इस टूर्नामेंट ने राज्य के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को भी नई पहचान दी है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future