नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

Islampur-Nalanda Bhaya Ben: नालंदा में एक और रेल लाइन, बोधगया की दूरी होगी 31 किमी कम

नालंदा दर्पण डेस्क। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो नालंदा में रेल का एक और नया आयाम जुड़ेगा और इस्लामपुर-नालंदा के बीच (Islampur-Nalanda Bhaya Ben) जैतीपुर-बेन के रास्ते एक नई रेल लाइन बनेगी, जिसके बन जाने से नालंदा और बोधगया की दूरी 31 किलोमीटर कम हो जायेगी।

इसके साथ ही यह बौद्ध सर्किट का एक अहम मार्ग होगा और इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगी। रेल विभाग ने इस ओर कदम बढ़ा दी है। नई रेल लाइन के सर्वे के लिए डिप्टी चीफ इंजीनियर ने रेलवे बोर्ड को पत्र भेजा है।

इस्लामपुर-मानपुर रेललाइन के लिए सर्वे का काम पहले से चल रहा है। इसकी लंबाई 42 किलोमीटर होगी। वहीं अगर नालंदा से इस्लामपुर के बीच बेन के रास्ते जो नई रेलवे लाइन की सर्वे की बात की गयी है, उसे पूरा कर लिया जाता है तो नालंदा से बोधगया की दूरी 31 किलोमीटर कम हो जायेगी। इसके समानांतर में सड़क निर्माण का काम अंतिम चरण में है।

रेल सूत्रों के अनुसार इस रूट की जमीन का एमवीआर वैल्यू कम रहने से जमीन अधिग्रहण में रेलवे को कम वित्तीय भार बढ़ाना पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर इस रेल मार्ग के बन जाने से जिले के कई सुदूरवर्ती प्रखंडों को विकास का नया आयाम मिलेगा।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा