JDU’s big action: राजगीर बार-बाला अश्लील डांस मामले में जिलाध्यक्ष को हटाया

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। JDU’s big action: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  के गृह जिले नालंदा के राजगीर में आयोजित जदयू पार्टी कार्यक्रम में बार-डांसरों के अश्लील डांस मामले में कार्रवाई करते हुए जिला व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय कांत को पार्टी ने पद से हटा दिया है।

बिहारशरीफ जदयू कार्यालय में जदयू जिलाध्यक्ष मो.अरशद ने प्रेस वार्ता कर उक्स आशय की जानकारी दी और कहा कि विजय कांत ने जदयू के नाम पर राजगीर में बार-बालाओं का डांस कार्यक्रम आयोजित कराया था। जिसके वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उन्हें पद से हटा दिया है और जदयू पार्टी से निकालने की अनुशंसा की गई है।

बता दें कि कौशलेंद्र कुमार के चौथी बार सांसद बनने और राज्यसभा सांसद संजय झा के पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने की आड़ में जदयू के व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय कांत ने एक होटल में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें जदयू के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद शामिल हुए थे।

इस कार्यक्रम में दर्जन भर बार-बाला डांसरों को भी बुलाया गया था। जिनके द्वारा अश्लील भोजपुरी गानों पर जमकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान पार्टी के कई नेता-कार्यकर्ता भी उस भौड़ेंपन में थिरकते नजर आए थे। वहीं इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

बता दें कि विगत दिनों जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ व उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजयकांत का एक वीडियो और ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें ग्रामीण विकास विभाग में नौकरी लगाने की बात की जा रही थी। आलावे एक आपसी विवाद के एक मामले में महिला सिपाही पर धौंस जमाने के भी वीडियो वायरल हुए थे।

कहा जाता है कि उन्हीं मामलों पर पर्दा डालने के लिए जदयू नेता विजयकांत के द्वारा सांसद कौशलेन्द्र कुमार जीत और संजय झा के जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर अपनी पकड़ जताने के लिए राजगीर के एक होटल में बार-बालाओं को अश्लील डांस करने के लिए बुलाया था।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker