नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफसमस्या

बिहारशरीफ में झरझरिया चालकों ने निकाला पैदल मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। आज यातायात पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस द्वारा परेशान किए जाने के विरोध के विरोध में भाकपा माले के बैनर तले इंजन रिक्शा ठेला चालक संघ के सदस्यों ने नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में पैदल मार्च निकाल कर अपना विरोध जताया।

वे श्रम कल्याण केंद्र मैदान से पैदल चलकर भैसासुर होते हुए जिला समाहरणालय पहुंचें और जिलाधिकारी को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

इंजन रिक्शा ठेला चालक संघ के जिलाध्यक्ष पाल बिहारी लाल ने कहा कि इंजन रिक्शा ठेला चालको को तंग नहीं किया जाए और इनके निर्वाध परिचालन की व्यवस्था की जाए। जो भी कानून व्यवस्था में संशोधन करना है, वह किया जाए, लेकिन इनके रोजी रोजगार पर आफत नहीं लाया जाए।

वही जिला सचिव किशोर साव ने कहा कि इंजन रिक्शा ठेला चालक अपनी पूंजी लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। अपने रोजगार का प्रबंध किए है। लेकिन पुलिस द्वारा कहीं भी इंजन रिक्शा ठेला चालक को पुलिस के द्वारा पकड़ लिया जाता है और दिन भर उनकी गाड़ी को जप्त कर शाम में बांड भरकर छोड़ा जाता है। पुलिसकर्मियों के द्वारा उनसे अवैध वसूली भी की जाती है और विरोध करने पर मारपीट की जाती है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »