अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

6 घंटे के भीतर अपहरण कांड का खुलासा, अपहृत बरामद, 4 अपहर्ता धराए

हरनौत (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के कल्याण बिगहा थाना पुलिस और डीआईयू टीम ने छापामारी कर एक अपहरण कांड का 6 घंटे में सफल खुलासा करने का दावा किया। पुलिस ने अपहृत को सकुशल बरामद करते हुए अपहरण कांड में शामिल सभी चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि बीते 11 अक्टूबर को सिट्टु कुमार, जो दुर्गा पूजा का मेला देखने सालिमपुर गया था, वह रात को घर वापस नहीं लौटा। अगले दिन 12 अक्टूबर को सिट्टु के बड़े भाई जितेन्द्र कुमार को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर फिरौती की मांग की गई। अपहरणकर्ताओं ने सिट्टु को छुड़ाने के बदले 20 हजार रुपए फोन पे द्वारा ट्रांसफर करने की धमकी दी।

जितेन्द्र कुमार ने कल्याण बिगहा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद थाना प्रभारी ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर मामले को सुलझाया और 6 घंटे के भीतर सिट्टु को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कर लिया।

पुलिस ने इस घटना में शामिल सभी चार अपराधियों को अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान अंजय कुमार (ओण्डा, थाना-सारे), सुजीत कुमार (ओण्डा, थाना-सारे), मणीष कुमार (शोराबी पर, थाना-बिहारशरीफ), प्रशान्त कुमार (कोयलॉवा, थाना-कल्याण बिगहा) के रुप में की गई है।

पुलिस ने दबोचे गए अपराधियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और यामाहा कंपनी की एक काले रंग की बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर BR21Y8636) भी बरामद की है। इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस की कार्यशैली की सराहना हो रही है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा