बिग ब्रेकिंगबिहार शरीफभ्रष्टाचार

जानें 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ कैसे धराया प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। पटना निगरानी विभाग की टीम ने आज बुधवार को नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी प्रशांत कुमार को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी बिहारशरीफ नगर के सोहसराय थाना क्षेत्र के जगदंबा होटल के पास हुई। प्रशांत कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने पैसे लेते हुए पकड़ा और तुरंत बाद उन्हें पटना ले जाया गया।

यह कार्रवाई सिलाव प्रखंड के गोरमा पैक्स अध्यक्ष अमन कुमार द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर की गई थी। 25 अक्टूबर को अमन कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि प्रशांत कुमार मतदाता सूची से 14 लोगों के नाम हटाने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। अमन ने आरोप लगाया था कि जिन लोगों के नाम गलत तरीके से मतदाता सूची में डाले गए थे, उन्हें हटाने के एवज में यह घूस मांगी गई थी।

शिकायत की सत्यापन प्रक्रिया के बाद 11 नवंबर को औपचारिक रूप से मामला दर्ज किया गया और बुधवार को जब प्रशांत कुमार अमन से पैसे ले रहे थे, तभी निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

इस ऑपरेशन की अगुवाई कर रहे डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी के पास से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है, और सभी नोटों की मिलान कर ली गई है। प्रशांत को पूछताछ के लिए पटना ले जाया गया है, और आगे की जांच जारी है। फिलहाल प्रशांत कुमार जैसे सरकारी दीमक की गिरफ्तारी से सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संदेश गया है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.