अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

मजदूर सरगना ने ईंट भठ्ठा संचालक को सरे बाजार पीट-पीटकर मार डाला

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जहाँ मजदूर सरगनाओं ने एक ईट भठ्ठा संचालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी है।

इस वारदात को इस्लामपुर थाना क्षेत्र के जैतीपुर बाजार में सरेआम अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस शव को वरामद कर मामले की छानबीन मे जुटी है।

बताया जाता है कि पटना जिला मनेर थाना के लोदीपुर गांव के ईट भठा संचालक अरूण कुमार अपने सहयोगी के साथ स्कार्पियो वाहन से मोजाहीदपुर गांव मजदूरों के सरगना से मिलने आए थे। वहां नहीं मिलने पर जैतीपुर बाजार में सरगना से उनकी मुलाकात हुई। उसके बाद वे रुपए लेकर मजदुरों को नही भेजने पर रुपए वापस करने की मांग करने लगे।

इस दौरान नोंकझोंक के क्रम मे संचालक ने मजदूर सरगना को जबरन जैसे ही गाड़ी में बैठाया, वैसे ही सप्लायर के सहयोगियों ने संचालक को मारपीट कर मृत अवस्था में पहुंचा दिया।

इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने ईट भठ्ठा संचालक की गंभीर हालत देखते हुए अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने संचालक को मृत घोषित कर दिया।

इधर मृतक के साथ स्कार्पियो पर सवार लोगों ने बताया संचालक का मजदूर सरगना के पास 15 लाख रुपए बकाया था। वही पैसा मांगने उसके घर मोजाहीदपुर गये थे। वहां नही मिलने पर जैतीपुर बाजार पहुंचे और पैसा वापस देने के जगह पर मजदूर सरगना और उसके सहयोगियों ने पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी।

घटना के बाद हिलसा डीएसपी सुमीत कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और रुपए के लेन-देन में हुई हत्या की आशंका की पुष्टि की, वहीं थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह इस संबंध में कुछ भी बताने में टालमटोल करते रहे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!