नालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

मां वैष्णो देवी का दर्शन करने गए मुखिया पति की जम्मू-कश्मीर में मौत

एकंगरसराय (शैलेन्द्र कुमार)। एकंगरसराय प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राज जमूआवा के मुखिया बैजन्ती माला के 45 वर्षीय पति अशोक यादव, जो एक अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता भी थे, उनका जम्मू कश्मीर में अचानक तबीयत बिगड़ने से देर रात निधन हो गया।

उनके निधन पर एकंगरसराय प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। वे पिछले दिनों अपने कुछ सहयोगियों के साथ मां वैष्णो देवी मंदिर का दर्शन को गए थे। जहां उनकी अचानक तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गई और मौत हो गई।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।