नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

नालंदा महिला कॉलेज के पीछे लहेरी थाना पुलिस की छापामारी में भारी मात्रा में देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बिहारशरीफ (दीपक विश्वकर्मा)। लहेरी थाना के थानेदार दीपक कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नालंदा महिला कॉलेज के पीछे से लहेरी मोहल्ले में मनोज चौधरी के घर छापा मारा, जहां से 40 लीटर देसी शराब बरामद किए गए।

दरअसल थानेदार दीपक कुमार को जैसे गुप्त सूचना मिली। उसके बाद उन्होंने सादे वर्दी में पुलिस को रेकी करने के लिए भेजा।

मामले की पुष्टि होने के बाद सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार और सब इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद यादव को पुलिस बल के साथ भेजा गया। जहां घर से 40 लीटर देसी शराब बरामद किए गए। इस छापेमारी से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया।

थानेदार दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ लगातार उनका अभियान चल रहा है और आगे भी जारी रहेगा।

Editor

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर News Witer Editor सक्रिय हैं।