कतरीसरायनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

कतरीसराय में वज्रपात ने मचाई तबाही, दलित का घर ध्वस्त, युवती जख्मी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। कतरीसराय प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की संध्या घनघोर वर्षा और आसमानी वज्रपात ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा ने पटोरीया गांव के एक दलित परिवार के आशियाने को तहस-नहस कर दिया। इस हादसे में परिवार की 22 वर्षीया बेटी सुषमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए पावापुरी विम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  देर शाम कतरीसराय क्षेत्र में भीषण गड़गड़ाहट के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई। इसी दौरान पटोरीया गांव निवासी फुटक मांझी के इंदिरा आवास योजना के तहत बने घर पर आसमानी बिजली गिरी। इस वज्रपात की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उनके घर का छत पूरी तरह ध्वस्त हो गया। उस समय घर में मौजूद सुषमा देवी इसकी चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से जख्मी हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे में दबी सुषमा को निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें पावापुरी विम्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि वज्रपात के समय तेज बारिश हो रही थी। अचानक जोरदार धमाके के साथ बिजली फुटक मांझी के घर पर गिरी, जिससे पूरा घर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। पड़ोसियों ने हल्ला मचाकर अन्य ग्रामीणों को बुलाया और तत्काल राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की तत्परता के कारण सुषमा को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।

इस घटना ने पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। साथ ही क्षेत्र में बिजली गिरने से बचाव के लिए बिजली निवारक उपकरण (लाइटनिंग अरेस्टर) लगाई जाए।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.