नुक्कड़ नाटक कर लोगों को नशा के दुष्प्रभाव से कराया अवगत

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा प्रखंड कार्यालय के पास नशा मुक्ति अभियान के तहत कला कुंज के द्वारा लोगों में जागरूकता लाने के प्रयास को लेकर नुक्कड़ नाटक किया गया।

Made people aware of the ill effects of intoxication by doing street plays 1लोगों को नाटक के माध्यम से समझाया गया की शराब एक बहुत बुरी चीज है, जो इसे सेवन करता है उसका शरीर के साथ साथ परिवार का भी सर्वनाश हो जाता है।

नशा एक ऐसी घातक बुराई है, जो परिवारों के साथ-साथ समाज को भी खोखला कर देती है। युवा निराशा के कारण नशे का सहारा ले रहे हैं, जो ठीक नहीं है।

युवा नशे की ओर जा रहा है। इसके लिए नशे के सप्लायर जिम्मेदार हैं, लेकिन उनसे ज्यादा हम लोग हैं। युवाओं को अपनी काबिलियत के हिसाब से आगे बढ़ने दें। उन्हें ज्यादा टोकेंगे तो वह अपने लक्ष्य से भटक जाएंगे। इसके बाद वह नशे की ओर जाने लगते हैं।

इसलिए जरूरी है कि हमें अपने बच्चों की काबिलियत को समझना होगा। यदि सभी एकजुटता से सहयोग देंगे, तभी हम स्वस्थ समाज की संरचना कर सकते हैं।

नुक्कड़ नाटक में संजय कुमार, कामेश्वर साहनी,मिथुन कुमार, नविता भास्कर, पिंकी कुमार री विनोद कुमार, मिथलेश कुमार रामनाथ ठाकुर शामिल थे।

नल जल योजना लूट के आरोपी महिला वार्ड सदस्य शपथ के पहले गिरफ्तार

बदमाशों ने दूध बिक्रेता को गोली मारी, हालत गंभीर, पटना रेफर

स्वच्छ एवं हरित बनाने में युवाओं की अहम भूमिका : रीना यादव

11 चुनींदा किसानों के बीच मशरूम किट का वितरण

बैंक से घर लौट रही मां-बेटी से दिनदहाड़े एक लाख रुपए छीनकर फरार हुए लुटेरे

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker