अब बिहारशरीफ सिविल कोर्ट में आएगी तेजी, हुए 12 एडीजे

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय में कार्यरत कन्हैया लाल यादव प्रमोशन के बाद एडीजे बने हैं। उन्होंने एडीजे के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। ये एडीजे 11 कहे जाएंगे।

वहीं एसीजेएम एक सह सब जज प्रमोद कुमार पांडेय भी प्रमोशन के बाद एडीजे बने। इन्होंने भी एडीजे के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। वे एडीजे 12 कहे जाएंगे। जबकि स्थानांतरण के बाद सुपौल से रणविजय कुमार एवं पूर्णिया से महावीर प्रसाद का स्थानांतरण बिहारशरीफ सिविल कोर्ट में एडीजे के पद पर हुआ है। वे एडीजे 9 एवं 10 होंगे।

संभवत बिहारशरीफ सिविल कोर्ट के लिए यह पहला अवसर है, जब जिला जज के अलावा 12 एडीजे का कोर्ट कार्यरत है। इससे सेशन से जुड़े मुकदमों के निपटारे में तेजी आएगी और लोगों को त्वरित न्याय मिलेगा।

इसी तरह हिलसा व्यवहार न्यायालय में कार्यरत न्यायिक पदाधिकारी अमित गौरव एवं योगेंद्र कुमार शुक्ला ने भी बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय में प्रमोशन के बाद एसीजेएम सह सब जज के पद पर योगदान दिया है। अमित गौरव एसी जेएम 6 सह सब जज 7 के पद पर योगदान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्रमुख खबरें

सर्वजन खबरें