तकनीकनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

एलपीजी सिलेंडर के लिए मैन्युअल बुकिंग पर रोक, जानें नए आदेश

नालंदा दर्पण डेस्क। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड तथा इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने एलपीजी सिलेंडर की मैन्युअल बुकिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है। वर्तमान में गैस बंद हो गया है, बगैर ओटीपी के गैस आपूर्ति नहीं होगा।

एक गैस एजेंसी संचालक ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि भारत सरकार के निर्देशानुसार एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए मैन्युअल बुकिंग पर रोक लगाकर होटल, रेस्तरां, रेस्टोरेंट, शादी-विवाह के आयोजन में घरेलू गैस जलाना कानूनन अपराध होगा।

उन्होंने कहा है कि गैस की रिफिलिंग करना दुकानदार को महंगा पड़ सकता है। लिहाजा भारत सरकार के निर्देश पर उपभोक्ताओं और गैस रिफिलिंग के धंधे से जुड़े लोगों को नये नियम की जानकारी देना जनहित में जरूरी है। ताकि भविष्य की होने वाली परेशानी से सचेत रहे।

उन्होंने बताया है कि घरेलू सिलेंडर का सिर्फ और सिर्फ घर में ही गैस जलाना बेहतर होगा। अब सभी उपभोक्ताओं को अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराने के साथ मिस्ड कॉल से गैस बुकिंग करना होगा। साथ ही मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराने के साथ ईकेवाईसी जल्द से जल्द कराना सुनिश्चित करें।

वहीं होटल, रेस्टोरेंट, रेस्तरां अथवा शादी-पार्टी व अन्य प्रायोजनों में 19 किलोग्राम का सिलेंडर का उपयोग किया जायेगा, वरना कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहे। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से ही गैस बुकिंग कराने के बाद ओटीपी देने के बाद से गैस आपूर्ति अनिवार्य हो गया है।

बताते चलें कि भारत सरकार की तीनों एलपीजी गैस एजेंसियों ने घरेलू गैस का अन्य व्यवसायिक उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा कर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा