अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

विवाहिता ने लगाई फांसी, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। सिलाव थाना क्षेत्र इलाके के भुई गांव में परिवारिक कलह से तंग आकर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

वहीं विवाहिता के परिजनों का आरोप है की पति कमलेश चौधरी के द्वारा विवाहिता चंपा देवी की हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटका दिया।

गौरतलब है कि भुई गांव निवासी चंपा देवी की शादी इसलामपुर के हरवंशपुर निवासी कमलेश चौधरी से हुई थी। शादी के बाद दो बच्चे भी हुए, लेकिन पति को पैसे की लालच कम नहीं हुए और अक्सर रुपए मांगने को लेकर अपनी पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा करते रहता था।

परिजनों का यह भी कहना है कि विवाहिता ने जब आत्महत्या किया तो उसका शव बेड के नीचे कैसे आ गया।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »