Homeअपराधमिडिल स्कूल के हेडमास्टर को मारी गोली, हालत नाजुक, पटना रेफर

मिडिल स्कूल के हेडमास्टर को मारी गोली, हालत नाजुक, पटना रेफर

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। आज  गुरुवार की अहले सुबह कोशियावा से रसलपुर जाने वाली मुख्य मार्ग पर स्थित चम्हेडा चिमनी भठ्ठा के समीप अपराधियों ने मदनपुर गाँव निवासी रसलपुर मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार को गोली मार दी।  जिन्हें अत्यंत चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया है।

बताया जाता है कि श्री अरुण कुमार को बदमाशों ने उस वक्त गोली मारी है, जब वे रोज की तरह  वे रसलपुर मध्य विद्यालय में पढ़ाने जा रहे थे। गोली उनके पीठ में लगी है।

गोली लगने के बाद उन्हें पहले एकंगरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां उनकी अत्यंत नाजुक हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। एकंगरसराय से विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

𝕏 नालंदा दर्पण LIVE अपडेट

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग अपडेट और लाइव पोस्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

📘 नालंदा दर्पण Facebook अपडेट

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग अपडेट और लाइव पोस्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

▶ हमारा YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट और वीडियो रिपोर्ट्स के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

अभी देखें

सर्वजन खबरें