अन्य
    Wednesday, November 12, 2025
    अन्य

      मुखिया का अंतिम दर्शन करने आंट पहुंचे मंत्री, दिनदहाड़े हुई थी हत्या

      बेन (नालंदा दर्पण)। बेन प्रखंड अंतर्गत आंट पंचायत में गुरुवार की शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जदयू नेता और वर्तमान मुखिया 68 वर्षीय कारु तांती की अपराधियों ने उनके घर पर ही गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके और राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। मुखिया की हत्या से जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

      घटना की जानकारी मिलते ही बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्रवण कुमार शुक्रवार को मृतक मुखिया कारु तांती के घर पहुंचे। उन्होंने छोटी आंट गांव में मृतक के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।

      मंत्री श्रवण कुमार ने आश्वासन दिया कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस प्रशासन जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार करेगी। उन्होंने कहा, “मुखिया कारु तांती गरीबों और ज़रूरतमंदों के हमेशा मददगार रहे हैं और उनकी हत्या से समाज को गहरा आघात पहुंचा है।”

      वहीं आंट मुखिया प्रतिनिधि सह बेन पैक्स अध्यक्ष अविनाश कुमार उर्फ पप्पू, एकसारा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ बबलू, प्रखंड जदयू अध्यक्ष अरविन्द पटेल, पंचायत समिति सदस्य कुमुद कुमार उर्फ कुन्नू आदि लोगों  ने भी पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

      बता दें कि कारु तांती दो बार पंचायत चुनाव जीतकर मुखिया बने थे और उन्हें इलाके में एक कर्मठ और लोकप्रिय नेता के रूप में जाना जाता था। उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और इलाके के कई गांवों से लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े।

      इस नृशंस हत्या के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तत्परता से मामले की जांच कर रहा है। लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस हत्या का कारण और हत्यारों का पता लगा पाने में पूर्णतः विफल साबित है।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

      RELATED ARTICLES
      - Advertisment -
      - Advertisment -

      Most Popular

      - Advertisment -
      शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा