चुनावनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफराजनीति

किसान कॉलेज के प्रोफेसर संग अभद्र व्यवहार के लिए माफी मांगे मंत्री श्रवण कुमार : छोटे मुखिया

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। एनडीए गठबंधन में शामिल भाजपा के नेता कौशलेन्द्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया ने जदयू कोटे के मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा किसान कॉलेज के प्रोफेसर के साथ किए गए अभद्र व्यवहार को लेकर कटघड़े में खड़ा किया है।

आज शुक्रवार को नालंदा विकास मोर्चा के अध्यक्ष सह भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया ने बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार द्वारा किसान कॉलेज के प्रोफेसर सुधीर रंजन शर्मा के साथ किए गए अमर्यादित आचरण की कड़ी निंदा की है।

उन्होंने आज अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि प्राचीन काल से ही नालंदा ज्ञान की भूमि रही है। यहां हमेशा शिक्षाविदों का आदर सत्कार करने की परंपरा रही है। लेकिन मंत्री श्रवण कुमार ने भरी सभा में शिक्षाविद के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग लोकतंत्र के लिए भारी घातक है। मंत्री का यग अमर्यादित आचरण एनडीए सरकार के संस्कार कतई नहीं हो सकते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि अमर्यादित आचरण मंत्री की ओछी मानसिकता का परिचायक है। मंत्री की इस हरकत से आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में एनडीए को मुश्किल का सामना पड़ सकता है। इसका असर एनडीए गठबंधन पर पड़ सकता है।

भाजपा नेता छोटे मुखिया ने मंत्री श्रवण कुमार के इस हरकत के लिए सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है।

बरगद के पेड़ से झूलता मिला डेंटल कॉलेज की महिला सफाईकर्मी की लाश

प्रेम प्रसंग में पड़ी महिला की हत्या कर बरगद की डाली से टांग दिया

मंत्री श्रवण कुमार की मानसिक हालत बिगड़ी, चंदा कर ईलाज कराएगी राजद

नाबालिग संग दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल कठोर कारावास की सजा

PM मोदी ने राजगीर रेलवे स्टेशन पर किया खाजा स्टॉल का शुभारंभ

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »