अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

प्रेम प्रसंग में पड़ी महिला की हत्या कर बरगद की डाली से टांग दिया

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। वेना थाना क्षेत्र अंतर्गत दोसूत गांव में एक बरगद की पेड़ की डाली से लटकी एक 40 वर्षीया महिला की लाश मिली है। मृतका मुस्लिम शाह की पत्नी अनकी खातून बतायी जाती है।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाई।

मृतका का बेटा साजिद और बेटी आरजू ने बताया कि उसकी मां का गांव के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। रात को घर में जन्मदिन पार्टी थी। पार्टी में मां किसी ग्रामीण से बात कर रही थी। इससे प्रेमी को संदेह हुआ कि मां का उक्त ग्रामीण से अवैध संबंध है।

उन्होंने कहा कि इसके बाद रात में मां कमरे में सो रही थी। देर रात वह गायब हो गयी। अगली सुबह उमकी लाश घर से 100 मीटर की दूरी पर लाश मिली। उनकी मां की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को पेड़ के सहारे फंदे से लटका दिया गया है।

इस संबंध में वेना थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। एफएसएल टीम को बुलाया गया है। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

मंत्री श्रवण कुमार की मानसिक हालत बिगड़ी, चंदा कर ईलाज कराएगी राजद

नाबालिग संग दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल कठोर कारावास की सजा

PM मोदी ने राजगीर रेलवे स्टेशन पर किया खाजा स्टॉल का शुभारंभ

बिहारशरीफ नगर के गौरागढ़ मोहल्ला से 6 स्मैक तस्कर धराए

परवलपुर प्रखंड भाजपा ने जदयू सांसद के खिलाफ मुहिम छेड़ी

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।