अपराधराजगीर

विवाह समारोह में शरारती तत्वों ने दुल्हन के चाचा को लाठी-डंडे से पीटा

बेन (रामावतार)। रविवार के दिन एक शादी समारोह में शरारती तत्व के लोगों ने हमलावर होकर दुल्हन के चाचा को लाठी डंडे से प्रहार कर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है। इस मामले में दुल्हन के चाचा ने तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़ित बेन गांव निवासी चंद्रभूषण ने थाने में दिए तहरीर में लिखा है कि मेरी भतीजी की शादी के लिए रविवार की शाम बारात आई थी। इस दौरान कई रस्में को लेकर बज रहे डीजे की धून पर महिलाएं व पुरुष थिरक रहे थे। गांव के कुछ शरारती तत्व के लोगों ने विवाद उत्पन्न कर दिया और यह विवाद मारपीट में बदल गया।

इस क्रम में शरारती तत्व के लोगों ने महिलाओं के साथ गलत हरकतें की जाने लगी। जिसका विरोध करने पर शरारती तत्वों ने लाठी डंडे से मेरे सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे मेरा सिर फट गया तथा गले से सोने की चेन, पैकेट से 5 हजार रुपए निकाल लिए।

घटित घटना होने पर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। तथा इलाज उपरांत पीड़ित की ओर से मो. साद पिता मो. मुस्तफा, मो. आमिर पिता फिरोज, सूरज कुमार पिता सुरेन्द्र पासवान एवं छ: सात अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि हुई मारपीट में पीड़ित की ओर से दिए आवेदन के अनुसार विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »