बदमाशों ने NH-82 से जुड़े 15 गांवों की संपर्क सड़क को JCB से काटा

अस्थावां (नालंदा दर्पण)। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत बनी ग्रामीण संपर्क सड़क को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के एनएच-82 से जुड़ा हुआ है।

नई अनुरक्षण नीति के तहत एक करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से बनी 3.61 किलोमीटर लंबी सड़क को असामाजिक तत्वों ने जेसीबी मशीन लगाकर पूरी तरह से काट दिया। इस घटना के चलते अस्थावां एनएच-82 से कुल्ती गांव तक का संपर्क मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है।

इस सड़क के कट जाने से क्षेत्र के करीब 15 गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है। इससे जियर, पिंडपर, बेल्दरिया, रहमानपुर, सहबासपुर, कोयरी विगहा, मजिदपुर, फुलियारी, सरवहदी, ओइयांव, पिपरापुर सहित अन्य गांवों के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क सीधे कतरीसराय के मुख्य मार्ग से जोड़ती है। जिससे 30-35 हजार की आबादी प्रभावित हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण कार्य विभाग ने अस्थावां थाना पुलिस को इस मामले से अवगत करा दिया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस सड़क को रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन से काटा गया है।

ग्रामीण कार्य विभाग ने कहा है कि इस सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। जिससे प्रभावित गांवों के लोगों को राहत मिले। विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और वरीय अधिकारियों को इसकी पूरी जानकारी दी। उनके निर्देशानुसार अस्थावां थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।

सूत्रों के अनुसार यह घटना सोमवार देर रात को घटी है। इस तरह की असामाजिक गतिविधि से न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, बल्कि हजारों ग्रामीणों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस अब इस मामले में शामिल दोषियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार