बदमाशों ने दूध बिक्रेता को गोली मारी, हालत गंभीर, पटना रेफर

नालंदा दर्पण डेस्क। चंडी थाना इलाके के चिस्तीपुर के पास बदमाशों ने एक दूध विक्रेता को गोली मार दी। जिसे गंभीर हालत में नगरनौसा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार चंडी थाना क्षेत्र के पहाड़ पुर निवासी काकू यादव चिस्तीपुर से दूध नपवाकर अपने गांव लौट रहा था।

इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने केसौरा और पहाड़पुर के पास चिस्तीपुर जानें वाले रास्ते में घेर कर काकू यादव को गोली मार दी।गोली काकू यादव के पेट में लगी।

गोली लगने के बाद आसपास अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। काकू यादव को गंभीर हालत में नगरनौसा लाया गया, जहां से पटना रेफर कर दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगभग नौ लोग थें और सभी बाइक पर सवार थें। गोली मारने के बाद सभी बदमाश फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक कन्हैया सिंह और थानाध्यक्ष रितुराज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर रवाना हो गए।

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रहीं है। घटना के बाद से राहगीरों में दहशत देखी जा रही है।

स्वच्छ एवं हरित बनाने में युवाओं की अहम भूमिका : रीना यादव

11 चुनींदा किसानों के बीच मशरूम किट का वितरण

बैंक से घर लौट रही मां-बेटी से दिनदहाड़े एक लाख रुपए छीनकर फरार हुए लुटेरे

बिहार शरीफ नगर में चोरों का बढ़ता आतंक, एक ही रात 4 स्थानों पर लाखों की चोरी 

किडनी की बीमारी से ग्रस्त नवनिर्वाचित मुखिया की मौत

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker