अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

Murder in Ben: पैक्स अध्यक्ष, पूर्व मुखिया समेत 5 लोगों पर युवक की हत्या का मामला दर्ज

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन थानान्तर्गत मांड़ी गांव के 20 वर्षीय कुंदन कुमार की मौत (Murder in Ben) मामले में मृतक की मां रिंकू कुमारी पति सतीश कुमार द्वारा नोहसा पंचायत के पूर्व मुखिया संतोष कुमार, बारा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुधीर कुमार, देवरिया गांव के पुतुश कुमार एवं रिषमोहन प्रसाद तथा बारा गांव के राजकमल प्रसाद के विरुद्ध हत्या कर देने का आरोप लगाया है।

रिंकू कुमारी ने बेन थाना में दिए आवेदन में लिखा है कि उसके पुत्र कुंदन कुमार को पैक्स अध्यक्ष सुधीर कुमार ने फोन कर ट्रैक्टर चलाने हेतु बुलाया और 18 जुलाई 24 को उसके पुत्र को उपरोक्त लोगों ने मिलकर जान मार दिया और सांप काटने के बहाने उक्त सभी लोग ईलाज हेतु चिकित्सक के यहां ले गए। वहीं अन्य लोगों से जानकारी होने पर वहां पहुंचने पर वे सभी लोग भाग गए।

मृतक की मां के अनुसार उसके पुत्र के शव को बोलेरो (BR 01HA 7590) से ले जाया गया। पूछताछ करने एवं पता लगाने के बाद मालूम हुआ कि कुंदन की हत्या की गई है। उसके बाद 26 जुलाई 24 को लिखित आवेदन थाना में दिया और आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कारवाई करने की मांग की है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष विकेश कुमार ने बताया कि मृतक की मां द्वारा दिए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं स्पष्ट हो पाएगा कि मृत्यु सांप काटने से हुई है या हत्या की गई है। 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future