अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

Murder: ससुराल में दामाद की पीट-पीटकर या जहर देकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत मई फरीदा गांव में एक युवक का शव (Murder) उसके ससुराल से 200 मीटर दूर मथुरापुर बंगाली खंधा से बरामद होते ही सनसनी फैल गई। शव की पहचान अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरावां गांव निवासी तनिकन यादव के 22 वर्षीय बेटा लल्लू यादव के रूप में हुई है। जो पिछले दो महीने से अपने ससुराल मई फरीदा गांव में ही रह रहा था।

परिजनों के अनुसार बीती शाम लल्लू यादव घर आया था और लोगों से मिलने के बाद ससुराल के लिए निकल गया। वहीं अगली सुबह फोन आया कि उसकी हत्या कर दी गई है।

परिजन की मानें तो लल्लू यादव को छह से अधिक बदमाशों द्वारा पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी गई है। परिजन जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि हत्या किसने और क्यों की है। इसका कारण पता नहीं चल सका है।

हालांकि प्रारंभिक पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि लल्लू यादव ससुराल से गुरुवार को तीन बजे शाम को अपने दोस्त के साथ निकला था। उस दोस्त ने बताया कि उसे गांव जाने वाले रास्ते पर छोड़कर लल्लू यादव मानपुर के लिए निकल गया था। घटनास्थल के पास से ही मृतक की बाइक और मोबाइल बरामद किया गया हैं।

वहीं रहुई थाना थाना पुलिस के अनुसार ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि मई फरीदा गांव के खंधा में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। उसके बाद युवक की पहचान की गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के कान और गुदा से खून निकला हुआ था।

फिलहाल ससुराल वाले जहर देकर तो वहीं युवक क परिजन पीट-पीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है। पुलिस को भरोसा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा