गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहिलसा

नगरनौसाः मां ने डांटा तो फांसी के फंदे से झूल गई किशोरी, प्रेम प्रसंग की चर्चा

यह घटना केवल एक परिवार का दर्द नहीं है, बल्कि यह सवाल खड़ा करती है कि किशोरों पर मानसिक दबाव और पारिवारिक तनाव किस हद तक बढ़ चुका है। क्या डांट-फटकार के दौरान माता-पिता को बच्चों की मानसिक स्थिति का ध्यान रखना चाहिए?

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरलीधर चक गांव में 15 वर्षीय किशोरी ज्योति कुमारी की आत्महत्या की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका रणधीर शर्मा की बेटी थी, जिसने बीते शाम अपनी छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।

परिजनों के अनुसार घटना से कुछ समय पहले मां ने किसी घरेलू विवाद के चलते ज्योति को डांटा था। इसके बाद वह छत पर कपड़े उतारने के बहाने गई और काफी देर तक नीचे नहीं लौटी। जब मां उसे देखने छत पर गई, तो कमरे में ज्योति फांसी के फंदे से लटकी हुई पाई गई।

नगरनौसा थानाध्यक्ष के अनुसार प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पारिवारिक तनाव और डांट का कारण सामने आया है। हालांकि स्थानीय लोगों से मिली जानकारी में किशोरी के पड़ोस के एक लड़के से बातचीत करने की बात सामने आई है। जिससे मामला प्रेम प्रसंग का भी प्रतीत होता है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बिहारशरीफ सदर अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बिजली न होने की वजह से पोस्टमार्टम में काफी देरी हुई। डॉक्टरों को बिजली आने का इंतजार करना पड़ा। जिसके चलते परिजन और अधिक मानसिक तनाव में आ गए।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future