सालेपुर में मृत भाई का चेहरा देखने जा रही नगरनौसा की महिला सड़क हादसे में मौत, 6 लोग जख्मी

बिहरा शरीफ (आशीष कुमार)। नूरसराय थाना क्षेत्र के सालेपुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर टेंपो पलटने से एक महिला की मौत हो गई वहीं 6 अन्य सवार जख्मी हो गए।

मृतका की पहचान नगरनौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरनौसा निवासी सियाशरण पासवान की 60 वर्षीया पत्नी प्रभा देवी के रूप में की गई है।

रहूई थाना क्षेत्र के मननकी गांव निवासी प्रभा देवी के भतीजे राजेंद्र पासवान ने बताया कि उनके पिता महेंद्र पासवान की मौत शनिवार की अहले सुबह बीमारी की वजह से हो गई थी। जिन्हें देखने उनकी बुआ अपने परिवार के साथ मननकी गांव आ रही थी। तभी टेंपो नूरसराय थाना क्षेत्र के सालेपुर के पास अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी।

इस घटना में टेंपो पर सवार प्रभा देवी रेखा देवी, सोनी देवी,संजू और जयरानी देवी जख्मी हो गए। जिन्हें बिहार शरीफ सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। जहाँ प्रभा देवी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

बिहार थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची, मगर परिजन ने शव का बिना पोस्टमार्टम कराए घर लेकर चले गए।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker