नालंदा साइबर थाना पुलिस ने 6.51 लाख नगद,10 मोबाइल, देसी कट्टा, कारतूस के साथ एक साइबर ठग को नवादा से दबोचा

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा साइबर थाने की पुलिस ने कृषि योजनाओं का प्रलोभन देकर भोले-भाले किसानों से ठगी करने वाला एक साइबर ठग को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी कतरीसराय थाना क्षेत्र के कतरीडीह गांव निवासी भूषण सिंह का पुत्र शशिकांत कुमार है, जिसे साइबर थाने की पुलिस ने नवादा जिले के टाउन थाना क्षेत्र के गोनावां गांव से गिरफ्तार किया है।

साइबर डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष ज्योति शंकर ने मंगलवार को बताया कि 26 अक्तूबर 2023 को थाने में कृषि योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी का मामला दर्ज कराया था, जिसमें कुछ किसान प्राथमिकी दर्ज कराने आये थे।

उन्होंने बताया कि अनुसंधान के क्रम में पता चला कि कृषि लाभ दिलाने के नाम पर ठगी की गयी है। जिसके विरुद्ध नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की गयी है।

साइबर डीएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर साइबर ठग को नवादा जिले के गोनावां गांव से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उसके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार साइबर ठग को पूछताछ करने के बाद न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि साइबर ठग के पास से 6 लाख 51 हजार रुपए नगद, मोबाइल, कई बैंकों के एटीएम कार्ड और ठग से संबंधित कई कागजात बरामद किये गये हैं। ठग के घर की तलाशी लेने के क्रम में ही पुलिस एक देसी कट्टा और 10 कारतूस भी बरामद किये।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=tPhcVgqOdes[/embedyt]

युवक ने नग्न अवस्था में मोबाइल से ऑनलाइन वीडियो दिखाते हुए लगा ली फांसी

सरस्वती पूजा-शबे बारात को लेकर डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में नवजात की मौत मामले में सिविल सर्जन को लगी कड़ी फटकार

रामघाट में उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत

शेखाना हाई स्कूल केंद्र में बाउंड्री फांदने वाले 10 इंटर परीक्षार्थियों पर कार्रवाई

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker