नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

Nalanda DM’s big order: अब सभी BDO और CO रोज एक घंटा लगाएंगे जनता दरबार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। Nalanda DM’s big order: नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा द्वारा आदेश जारी किया गया है,  जिसमें आम जनों की समस्या का सुलभ समाधान हेतु सभी जिला स्तरीय विभागों एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में जनता दरबार का आयोजन किया जाना आवश्यक है। तदालोक में निम्नलिखित निदेश दिये गए हैं:

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी, नालंदा जिला प्रतिदिन पूर्वाहन 10.30 से 11.30 बजे तक अपने-अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन करेंगे और जनता दरबार में आने वाले मामलों को समेकित करते हुए उसका समुचित समाधान करायेंगे।

सभी तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता सप्ताह में तीन दिन जनता दरबार का आयोजन करेंगे, जिसका समयावधि (दिन एवं समय) अपनी सुविधानुसार स्वयं निर्धारित करेंगे। जनता दरबार हेतु निर्धारित समयावधि (दिन एवं समय) की सूचना अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराने के साथ-साथ अपने कार्यालय में भी सुस्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना सुनिश्चित करेंगे। जनता दरबार में आने वाले मामलों को समेकित करते हुए उसका समुचित समाधान करायेंगे।

सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी कार्यालय / शाखाओं के वरीय उप समाहर्त्ता / अधिसूचित पदाधिकारी सप्ताह में तीन दिन जनता दरबार का आयोजन करेंगे। यथासंभव इसका आयोजन अपरीह्न 04.00 बजे से 05.00 बजे के बीच किया जाय। जनता दरबार में आने वाले मामलों को समेकित करते हुए उसका समुचित समाधान करायेंगे।

जिलाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय (तकनीकी एवं गैर तकनीकी) पदाधिकारियों के साथ आहूत प्रत्येक सोमवारीय बैठक में इस संबंध में समीक्षा की जाएगी। उक्त निदेशों का अनुपालन तुरंत सुनिश्चित किया जाय।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा