नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीरशिक्षा

नालंदा खुला विश्वविद्यालय को मिला अपना भवन परिसर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

“नवनिर्मित परिसर में प्रशासनिक भवन एकेडमिक बिल्डिंग, वीसी बंगला, प्रोवीसी बंगला, प्रोफेसर एवं स्टाफ के अलावा छात्र-छात्राओं के रहने के लिए हॉस्टल आदि का निर्माण किया गया है…

सिलाव (नालंदा दर्पण)। स्थापना के साढ़े छत्तीस साल बाद नालंदा खुला विश्वविद्यालय को अपना भवन और परिसर मिल गया है। सीएम नीतीश कुमार ने नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया है।

Nalanda Open University got its own building complex Chief Minister Nitish Kumar inaugurated 2इस अवसर पर शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार कुलपति डॉ कृष्णचंद्र सिंह समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड क्षेत्र में दस एकड़ में नालंदा खुला विश्वविद्यालय का भवन बनाया गया है। इसके निर्माण पर 116.65 करोड़ खर्च किया गया है।

उल्लेखनीय है कि एक मार्च 1987 को नालंदा खुला विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी। तब से यह विवि पटना के विस्कोमान भवन में चल रहा है। स्थापना के 36 साल बाद नालंदा विश्वविद्यालय का कार्यालय नालंदा में शुरू हो गया है।

नवनिर्मित परिसर में प्रशासनिक भवन एकेडमिक बिल्डिंग, वीसी बंगला, प्रोवीसी बंगला, प्रोफेसर एवं स्टाफ के अलावा छात्र-छात्राओं के रहने के लिए हॉस्टल का निर्माण किया गया है।

इसके प्रशासनिक भवन का बनाबट नालंदा महाविहार के  जैसा किया गया है। फिलहाल नालंदा के सिलाव प्रखंड क्षेत्र में भवन का उद्घाटन होने के बाद पटना में विश्वविद्यालय की शाखा कार्य करती रहेगी।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »