नालंदाः SDPI का कर्ता-धर्ता समीम अख्तर भी आतंक संगठन PFI के 26 नामजद में शामिल

बिहार शऱीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार राज्य की पटना पुलिस ने पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी कर आतंक की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इसके तार अब नालंदा से भी जुड़ गए हैं।

पटना पुलिस के द्वारा फूलवारी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसमें नालन्दा जिले के सोहसराय थाना इलाक़े के खासगंज मोहल्ला निवासी शमीम अख्तर को भी आरोपित बनाया गया है। शमीम जिले में एसडीपीआई(सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) का कर्ताधर्ता है।

* हाल ही में नूपुर शर्मा के विवादित ब्यान के बाद शहर प्रदर्शन का वह नेतृत्व कर चुका है। शमीम एसडीपीआई का बिहार-झारखंड में बड़ा काम संभालता है। कई वर्षों से शमीम बिहारशरीफ में सक्रिय है।

जब से आतंकी संगठन का भंडाफोड़ हुआ है, तब से वह गायब हो गया है। उसके आवास पर सन्नाटा पसरा है। स्थानीय पुलिस भी इस मामले में कोई जानकारी से अनभिज्ञता जता रही है।

खबरों की माने तो आतंकी संगठन के भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में बिहारशरीफ पहुंची थी। हालांकि वह घर पर नहीं मिला।

पटना पुलिस के द्वारा फुलवारी शरीफ में दर्ज कराए गए एफआईआर में सूबे के अलग-अलग शहरों के 26 लोग नामजद आरोपित बनाये गये हैं।

दर्ज एफआईआर में गौर करने वाली बात यह है कि गिरफ्तार दो आरोपितों के बाद एफआईआर में तीसरा नाम शमीम का ही है।

ऐसा लगता है कि इस पूरे प्रकरण में उसकी बड़ी और महत्वपूर्ण भूमिका है। फिहलाल जिले के अधिकारी इस मामले में कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker