नालंदा
-
केन्या सरकार की टीम ने नालंदा में जीविकोपार्जन योजना लिया जायजा
बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी सतत जीविकोपार्जन योजना अब न केवल राज्य में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रही है। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और इसके जरिए महिलाओं के जीवन में आए बदलाव को समझने के लिए केन्या सरकार की 17 सदस्यीय टीम ने नालंदा…
-
ग्रामीणों का आक्रोशः गाँव में लगाया ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का पोस्टर
हिलसा (नालंदा दर्पण)। बिहार विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होने से पहले ही स्थानीय समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आने लगा है। थरथरी प्रखंड के अमेरा पंचायत के नटाईचक गाँव में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है। गांव के…
-
इस्लामपुर में डेंगू का प्रकोप: दो किशोर पीड़ित, इलाके में दहशत
हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा अनुमंडल अंतर्गत इस्लामपुर नगर परिषद क्षेत्र में डेंगू ने एक बार फिर दस्तक दी है, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। उत्तरी पटेल नगर मुहल्ले में रहने वाले मनोज कुमार के 15 वर्षीय पुत्र अंकित राज और उनके 10 वर्षीय भतीजे आरुष कुमार डेंगू की…
-
शराब तस्करी और हत्या के मामलों में बिहारशरीफ कोर्ट का कड़ा फैसला
बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले में अवैध शराब तस्करी और हत्या जैसे गंभीर अपराधों के खिलाफ बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। दो अलग-अलग मामलों में कोर्ट ने कठोर सजा सुनाकर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है। इन मामलों में एक मां-बेटे को शराब तस्करी के लिए पांच-पांच साल…
-
नालंदा में डाक सेवाओं का बुरा हाल: स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री ठप, लोग परेशान
बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले में डाक सेवाओं की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। पिछले करीब 15 दिनों से जिले के 30 से अधिक डाकघर शाखाओं में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री सेवाएं पूरी तरह ठप पड़ी हैं। इसका मुख्य कारण इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या बताया जा रहा है,…
-
प्रसूता की मौत के बाद निजी प्रसव केंद्र में हंगामा, तोड़फोड़
बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार थाना क्षेत्र के बैगनाबाद स्थित एक निजी प्रसव केंद्र में एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने क्लिनिक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान गुस्साए परिजनों ने क्लिनिक में तोड़फोड़ भी की। मृतका की पहचान सारे थाना क्षेत्र के झरहा…
-
जर्जर मकान की छत ढहने से दादी-पोता की मौत, अन्य पोता गंभीर
रहुई (नालंदा दर्पण)। रहुई प्रखंड अंतर्गत इमामगंज गांव में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 60 साल पुराने जर्जर मकान की छत अचानक ढह गई। इस हादसे में 80 वर्षीय फुलिया देवी और उनके 14 वर्षीय पोते आशीष कुमार की मौत हो गई। जबकि 12 वर्षीय पोता निरंजन कुमार गंभीर…
-
वैशाली-गया-राजगीर-कोडरमा मेमू फास्ट पैसेंजर की समय सारणी जारी
बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। वैशाली और कोडरमा के बीच रेल यात्रियों के लिए 22 अगस्त 2025 से एक नई सुविधा शुरू होने जा रही है। गयाजी के रास्ते गाड़ी संख्या 03624 गयाजी-वैशाली मेमू फास्ट पैसेंजर का परिचालन शुरू होगा। इसके अगले दिन यानी 23 अगस्त से गाड़ी संख्या 63383/63384 वैशाली-कोडरमा-वैशाली मेमू फास्ट…
-
ACS सिद्धार्थ साहब, सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच ई का हो रहा है!
कतरीसराय (नालंदा दर्पण)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में एक सरकारी स्कूल में हुई मामला ने स्थानीय समुदाय और शिक्षा क्षेत्र में गंभीर चर्चा को जन्म दिया है। इस घटना में नालंदा विधायक एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के जन्मदिन को स्कूल के बच्चों के साथ…
-
छात्रों की पढ़ाई को रोचक सरल बना रही है सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास
बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के सरकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई को लेकर एक नया अध्याय शुरू हो चुका है। बिहार शिक्षा विभाग ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिले के सभी 282 स्कूलों में स्मार्ट क्लास की स्थापना की है। यह पहल न केवल छात्रों…









