बिन बादल बरसी बिजली की चपेट से धान रोपकर लौट रही मां-बेटी की मौत

नालंदा दर्पण डेस्क। बीते रविवार को अस्थावां थाना के धोबी बिगहा गांव में ठनका (बिजली) की चपेट में आकर मां-बेटी की झुलसकर मौत हो गई, वहीं बड़ी बेटी घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गई।     

खबरों के मुताबिक तीनों मां-बेटी अपने खेत से धान की रोपनी कर वापस घर लौट रही थीं। उसी दौरान हादसा हुआ। उस वक्त न आसमान से बारिश तो दूर कहीं बादल भी घुमड़ नहीं रहे थे।

मृतका धोबी बिगहा गाँव निवासी रुदल पासवान की 45 वर्षीया पत्नी काबो देवी और उनकी 13 साल की बेटी अंजली तथा झुलसकर गंभीर रुप से जख्मी हुई 15 वर्षीया पूजा बताई जाती है।

पूजा को इलाज के लिए पहले प्राथमिक अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने उसे बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। एक साथ परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजन के साथ गाँव वाले काफी सदमे में हैं।

मृतक माँ-बेटी के परिजनों की मानें तो तीनों मां-बेटी अपने खेत में धान रोपनी कर घर वापस लौट रही थी कि अचानक समीप से गुजरे बिजली के तार पर आसमान से ठनका आ गिरा। जिसकी चपेट में तीनों आ गईं।

उसके बाद ग्रामीण आनन-फानन में तीनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने माँ और छोटी बेटी को मृत घोषित करते हुए पूजा को रेफर कर दिया।

इस हादसा के बाद जहाँ अस्थावाँ बीडीओ अरबिंद कुमार ने पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, वहीं अस्थावां थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!