सीएम नीतीश की जनता दरबार में पहुंचा उनके ही गाँव का फरियादी, बोला- ‘आपके नाम का धौंस जमा जमीन कब्जा कर रहा है आपका गोतिया-भाई’

नालंदा दर्पण डेस्क। आज बिहार की राजधानी पटना में सीएम आवास पर आयोजित जनता दरबार में न्याय की फरियाद लेकर एक ऐसा आदमी पहुंच गया, जिसका जवाब देते नहीं बना।

खबरों के मुताबिक उनके नालंदा जिला अवस्थित हरनौत प्रखंड के कल्याण बिगहा गाँव का एक आदमी आज सीधे सीम नीतीश कुमार के जनता दरबार में पहुंचा और उनके रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए। सीएम नीतीश कुमार कल्याण बिगहा गाँव के ही रहने वाले हैं।

पीड़ित व्यक्ति ने सीएम नीतीश कुमार से कहा कि सीएम साहब, आपके रिश्तेदार आतंक मचाए हुए हैं, आपके नाम की धौंस देकर जमीन कब्जा कर रहे हैं।

सीएम नीतीश कुमार के गाँव का निवासी का कहना था कि आपके गांव कल्याण बिगहा के गोतिया-भाई आपके नाम का दुरूपयोग कर रहे। आपके नाम को भूना रहे हैं। वे धौंस जमा रहे हैं। वे जमीन का अवैध कब्जा कर रहे हैं। आप इस पर संज्ञान लीजिए।

फिर क्या था। अपने गाँव के इस फरियादी की शिकायत पर सीएम ने एकटक हो गए। उन्हों कुछ बोलते नहीं बन रहा था। अंत में उन्होंने फरियादी को सीधे अधिकारियों के पास भेज दिया।

 

प्रायः सभी थानों में हुई शांति समिति बैठक में कोविड-19 गाइडलाइन की उड़ी धज्जियाँ

पुलिस पर भारी बदमाशः हत्या-लूट की बढ़ते वारदात से सहमे लोग, हरनौत में 15 लाख का डाका तो…

थाना के पास सैलून में दाढ़ी बना रहे युवक को चाकू गोदने के बाद मार दी गोली

सावधान! चंडी इलाके में यूं सक्रिय हैं पटना इलाके के चोर-उच्चके, सतर्क रहें

राजगीर बबुनी कांड : उपर वाले के घर देर है, अंधेर नहीं

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker