नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफभ्रष्टाचारशिक्षा

NEET paper leak case: ईडी जब्त करेगी मास्टरमाइंड संजीव मुखिया और सिकंदर की संपत्ति

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नीट पेपर लीक केस (NEET paper leak case) के जांच में शामिल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) या केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम अभी तक पेपर लीक के मास्टरमाइंड नालंदा के नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र निवसी संजीव मुखिया को दबोचने में विफल साबित हुई है। आरोप है कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल एक पार्टी के नेता उसे बचाने की सुपारी ले रखी है। जिनकी पार्टी फंड में एक बड़ी राशि दी गई है।

इसी बीच खबर है कि ईडी अब नीट पेपर लीक केस के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया और सिकंदर की संपत्ति को जब्त करने की तैयारी में जुट गई है। इस पूरे मामले में ईडी ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है। जिसके तहत नीट पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी संजीव मुखिया और सिकंदर यादवेंदु की संपत्ति को जब्त किया जाएगा।

प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों के हवाले से खबर है कि  ईडी को इस बात का शक है कि नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड ने नीट के अलावा विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक कर अरबों रुपये की अवैध संपत्तियां बनाई हैं। ईडी जांच के दौरान सिकंदर यादवेंदु के पास दो मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। ईडी को इसी मोबाइल से बैंक खाते के ऑनलाइन ट्रांजक्शन और पैसों की लेनदेन के प्रमाण भी मिले हैं। जिस पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

उल्लेखनीय है कि  नीट पेपर लीक मामले की जांच के दौरान संजीव मुखिया का नाम सामने आया और उसे पेपर लीक का मास्टरमाइंड बताया गया। इसके अलावा रॉकी नाम के एक शख्स का भी नाम सामने आया था, जिसे संजीव मुखिया का सहयोगी बताया गया। ऐसे में सीबीआई की टीम भी संजीव मुखिया को लंबे समय से तलाश रही है, लेकिन उसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

कहा जाता है कि संजीव मुखिया फिलहाल नेपाल में छिपा हुआ है। उसी के जरिए बिहार में नीट यूजी का पेपर पहुंचा था। इस पेपर को संजीव मुखिया की भांजी के पति चिंटू ने भेजा था। वहीं चिंटू को ये पेपर रॉकी से मिला था, जो रांची में एक रेस्टोरेंट चलाता है। वहीं बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक मामले में संजीव मुखिया का बेटा डॉ. शिव कुमार भी बेउर जेल में बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future