Friday, February 13, 2026
अन्य

    अब सभी बीपीएससी शिक्षकों के आवासीय प्रमाणपत्रों की होगी जांच

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार सेवा लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई) वन और टू से नियुक्त सभी शिक्षकों के आवासीय प्रमाणपत्रों की अब जांच होगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है।

    शिक्षा विभाग अपने स्तर से आवासीय प्रमाणपत्रों की जांच करेगा। जांच में अगर आवासीय प्रमाणपत्र गलत पाया जायेगा तो उन्हें निष्कासित कर दिया जायेगा और गलत साक्ष्य देने के आरोप में केस भी दर्ज किया जायेगा।

    गौरतलब है कि विभिन्न शिक्षक संगठनों ने इस संबंध में शिक्षा विभाग से शिकायत भी की। शिक्षक संगठनों का आरोप है कि राज्य के बाहरी लोग भी गलत आवासीय में बाहरी महिला अभ्यर्थियों और दिव्यांगों को गलत तरीके से मिला आरक्षण का लाभ इससे पहले भी राज्य के बाहर की महिला अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ मिल गया है।

    इस संबंध में लगातार कार्रवाई विभिन्न जिलों में जारी है। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से इस संबंध में जानकारी मांगी है और गलत तरीके से आरक्षण का लाभ लेने वाले की नियुक्ति रद्द करने को कहा गया है।

    शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई) में अन्य राज्यों के महिलाओं व दिव्यांगों को आरक्षण का लाभ मिल गया है। जबकि राज्य के बाहरी लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं देना था। इस मामले में कई शिकायतें सामने आयी हैं।

    दूसरे राज्यों के शिक्षक अभ्यर्थियों को सीटीइटी में 90 अंक से कम रहने पर भी नौकरी मिल गयी है। इसके साथ दूसरे राज्यों के दिव्यांग अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ मिल गया है।

    मामला पकड़ में आने पर सभी डीपीओ स्थापना को इस संबंध में जांच करने को कहा गया है। प्रमाणपत्र बना कर टीआरई वन और टू आरक्षण का लाभ लेकर नौकरी प्राप्त किये हैं। इस तरह के कई सबूत शिक्षा विभाग को सौंपे गये हैं।

    इन सभी पहलुओं को ध्यान रखते हुए विभिन्न जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवासीय प्रमाणपत्र के वेरिफिकेशन का आदेश जल्द जारी कर दिया जायेगा।

    BPSC शिक्षकों को नहीं मिलेगें अन्य कोई छुट्टी, होगी कार्रवाई

    अब इन शिक्षकों पर केके पाठक का डंडा चलना शुरु, जानें बड़ा फर्जीवाड़ा

    देखिए केके पाठक का उल्टा चश्मा, जारी हुआ हैरान करने वाला फरमान, अब क्या करेंगे लाखों छात्र

    भीषण गर्मी से बीपीएससी शिक्षिका और दो छात्र-छात्रा हुए बेहोश

    छात्रों की 50% से कम उपस्थिति पर हेडमास्टर का कटेगा वेतन

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!
    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा राजगीर वेणुवन की झुरमुट में देखें मुस्कुराते भगवान बुद्ध