गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

अब मनरेगा के तहत नालंदा में 134 स्थानों पर बनेगा खेल मैदान

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। अब नालंदा जिले में मनरेगा योजना के जरिए 134 गांवों तथा टोलो में खेल मैदान का निर्माण किया जाना है, जिसमें युवाओं एवं खिलाड़ियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं बहाल की जायेगी। इसके लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है। इसके साथ हीं 56 स्थानों पर खेल मैदान को विकसित करने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

खबर के अनुसार एक खेल मैदान के निर्माण में 5 से 10 लाख रुपये तक का व्यय किया जाना है। मनरेगा द्वारा बनाये जाने वाले खेल मैदान में दौड़ने के लिए ट्रैक के साथ हीं फुटबॉल के लिए मैदान, गोलपोस्ट, बैडमिंटन व बॉलीवॉल के लिए कोर्ट के अलावे क्रिकेट पिच के साथ तैयार किया जायेगा। साथ हीं लांग जंप व हाई जंप के लिए भी बेहतर व्यवस्था की जायेगी।

इसके साथ हीं कुछ जगहों पर मिनी स्टेडियम के रूप में खेल मैदान को विकसित किया जायेगा, जिसमें आमजनों के साथ-साथ खिलाड़ियों के भी बैठने की व्यवस्था होगी। गांवों में खेल मैदान की कमी होने के कारण बच्चों से लेकर युवा तक अपनी प्रतिभा को निखार नहीं पाते हैं।

साथ ही सिपाही, केंद्रीय पुलिस बल में बहाली के लिए युवा अभ्यास नहीं कर पाते हैं। खेल मैदान बन जाने पर युवा दौड़ने का अच्छी तरह अभ्यास कर सकेंगे। साथ ही बड़े-बुजुगों को सुबह की सैर करने में जगह की कमी नहीं होगी।

फिलहाल जिन स्थानों पर खेल मैदान का निर्माण किया जाना है, उनमें कुलती के मध्य स्कूल, कोनंद उच्च स्कूल, नेरूत हाई स्कूल के तालाब के पश्चिम बास्केटबॉल एवं बैंडमिटन कॉर्ट, बारा प्राथमिक स्कूल, एकसारा हाई स्कूल, औंगारी प्लस टू स्कूल, चम्बेड़ा प्लस टू स्कूल, धुरगांव हाई स्कूल, पारथु प्राथमिक स्कूल, अमरपुरी हाई स्कूल, जूनियार जीविका भवन के पास मनरेगा पार्क, नवधा में मिनी स्टेडियम का निर्माण, बकौर हाई स्कूल, दीरीपर मध्य स्कूल, चितरबिगहा उत्क्रमित मध्य स्कूल, बुधौल आदर्श मध्य स्कूल, सोनचरी बुनियादी स्कूल, बसुआ गांव के उत्क्रमित मध्य स्कूल शामिल है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा राजगीर वेणुवन की झुरमुट में देखें मुस्कुराते भगवान बुद्ध