नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

Panic: पागल कुत्ता ने दौड़ा-दौड़ाकर 23 लोगों को काटा, अस्पताल में उमड़ी भीड़

सिलाव (नालंदा दर्पण)। आज अहले सुबह एक पागल कुत्ता ने खाजा नगरी सिलाव बाजार में आतंक (Panic) मचा दिया। उसने लगातार 23 लोगों को अपना शिकार बनाया। इसके बाद सिलाव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में रैबिज वैक्सिन और सुई लेने वालों की भीड़ लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पागल कुत्ते ने विभिन्न गांव से सिलाब बाजार खरीदारी करने आये, पढ़ने आये छात्र छात्राओं को दौड़ा दौड़ा कर काटा। कई लोगों को काट कर लहुलुहान कर दिया। आनन फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी।

पागल कुत्ते ने जिन लोगों को अपना शिकार बनाया है, उनमें सुरभी कुमारी 15 वर्ष खोजागाछी, सुमिता देवी 65 बर्ष रामनगर, गुल्ली मांझी 60 वर्ष मितमां, मो जावेद 60 वर्ष हैदरगंज कड़ाह, अनिता देवी 50 वर्ष मितमां, फुलवंती देवी 60 वर्ष नेपुरा, अंतर देवी 45 वर्ष नियामत नगर, जवाहीर साव 60 वर्ष घोस्तावां, सचितानन्द प्रसाद् 60 वर्ष, मथुरा मिस्त्री 60 वर्ष चनौरा, गुडडू पांडेय 35 बर्ष नालंदा, राहुल प्रसाद 20 वर्ष सिलाव, कृष्णा ठाकुर 70 वर्ष सिलाव, पिकी देवी 18 वर्ष पांकी, शिव जी प्रसाद 65 धरहरा, मंजू देवी 50 वर्ष सिलाव, मो हिमाशु 50 बर्ष हैदरगंज कड़ाह, गौतम 12 वर्ष विगहा, सुगन्ती देवी 60 वर्ष, रामपति देवी 50 सिलाव, तेजप्रताप 10 वर्ष एवं निश कुमारी 10 वर्ष माधुरी आदि लोग शामिल हैं।

इस संबंध में सिलाव थानाध्यक्ष मो. इरफान एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी डा. उदय कुमार को सूचना दी गई तो उन्होंने कहा कि इससे संबंधित पदाधिकारी को इसकी सूचना दी जा रही है।

मुकेश भारतीय

संस्थापक-संचालक-संपादक मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर पिछले 35 वर्षों से लेखन-संपादन करते आ रहे हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker