इसलामपुर-पटना मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या से लोग हलकान

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर नगर परिषद के इसलामपुर-पटना मुख्य मार्ग पर मुहाने नदी पुल के पास प्रतिदिन छोटी बड़ी वाहनों से जाम लगा रहता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जाम की समस्या 2लोगों का कहना है कि सड़क किनारे अतिक्रमणकारियों का बोलवाला है। जिसके कारण मुहाने नदी जिस तरह से नाला में तब्दील होते जा रहा है। उसी प्रकार सड़क किनारे जाम की समस्या बढ़ते जा रही है। अतिक्रमण से सड़क पर पैदल चलने वालों के साथ स्कूली छात्राओं को परेशानी होते रहता है।

यहाँ तक कि एम्बुलेंस वाहन के भी जाम मे फंसने पर उसका सायरन की अवाज किसी को सुनाई नहीं देता है। जब तक जाम नहीं हटेगा। तब तक एम्बुलेंस गाड़ी लगा रहेगा। जबकि मंत्री-संत्री का गाड़ी गुजरता है तो उस समय प्रशासन द्वारा सड़क पर निगरानी रखी जाती है और गाड़ी गुजरते ही उन्हें इससे कोई लेना देना नहीं होता है। लोगों को रोज जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता रहता है।

इसलामपुर पुलिस-प्रशासन भी इसकी सुध लेना उचित नहीं समझते हैं और दुर्घटना होने पर नेताओं से लेकर अधिकारी तक दौड़े-दौड़े पहुंच जाते है। यही हाल इसलामपुर नगर परिषद के बाबूओं का है।

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker