नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

नालंदा कॉलेज में पीजी ब्लॉक का उद्घाटन, नियमित कक्षा संचालन पर जोर

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजय कुमार सिंह के द्वारा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ नगर अवस्थित नालंदा कॉलेज में नवनिर्मित पीजी ब्लॉक का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। अब पीजी के स्टूडेंट इसी भवन में अपनी पढ़ाई कर सकेंगे।

इस अवसर पर कुलपति डॉ. सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नालंदा कॉलेज राज्य के सबसे पुराने कॉलेजों में शुमार है। इसकी प्राचीनता तथा भव्यता को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय द्वारा यहां लगभग एक दर्जन प्रमुख विषयों में पीजी की पढ़ाई की जा रही है। इसके लिए एक अलग भवन का होना अत्यंत आवश्यक था। यह कमी भी आज पुरी हो गई है। इस ब्लॉक के निर्माण हो जाने से अब पीजी के स्टूडेंट इसी भवन में अपनी पढ़ाई कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन महाविद्यालयों में नियमित रूप से पठन-पाठन के प्रति गंभीर है। छात्र-छात्राओं की नियमित कक्षाएं तथा समय पर सभी परीक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। इससे विश्वविद्यालय के छात्रों को काफी सहुलियत हुई है। नालंदा कॉलेज जिले के सभी अंगीभूत कॉलेजों में किसी न किसी विषय में पीजी की पढ़ाई की जा रही है। इससे जिले के छात्र-छात्राओं को अब पीजी की पढ़ाई के लिए पटना अथवा किसी दूसरे जिले में जाना नहीं पड़ रहा है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामकृष्ण परमहंस ने कुलपति डॉ. सिंह को अंग वस्त्र देकर उनका महाविद्यालय में स्वागत किया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. सिंह के द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश भी दिया गया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा