इस्लामपुरनालंदापुलिसफीचर्डहिलसा

पीरबीघा थाना में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

“पुलिस प्रशासन ने इस बैठक के माध्यम से स्पष्ट संकेत दिया है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, संवेदनशील मामलों के त्वरित निपटारे और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा…

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण/रामकुमार वर्मा)। हिलसा-2 (इस्लामपुर) पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को डीसपी कुमार ऋषिराज ने पीरबीघा थाना परिसर में मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में अनुमंडल के सभी अंचल निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।

बैठक में सबसे अधिक जोर विभिन्न कांडों के त्वरित निष्पादन पर दिया गया। विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों एवं वृद्धजनों से संबंधित मामलों, साथ ही SC/ST एक्ट, POCSO एक्ट और आर्म्स एक्ट के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया गया।

पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस आधुनिकीकरण के तहत जारी निर्देशों के अनुपालन पर भी विशेष बल दिया गया। इसके अंतर्गत CCTNS पोर्टल, ई-साक्ष्य ऐप तथा NIC ईमेल के नियमित और प्रभावी उपयोग का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि सभी गंभीर प्रकृति के मामलों में फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए। साथ ही घटनास्थल को सुरक्षित रखते हुए आवश्यक साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से संग्रह करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त अवैध खनन और शराब कारोबार के विरुद्ध प्रभावी छापेमारी अभियान चलाने, भूमि विवाद से जुड़े मामलों का शनिवारीय बैठक में निष्पादन करने तथा मंदिर, मस्जिद, मजार, मेला जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में कहा गया कि गश्ती के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया जाएगा। वरीय पदाधिकारियों द्वारा समय-समय पर प्राप्त निर्देशों के अनुपालन को भी सुनिश्चित करने को कहा गया।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.